Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला विवाहिता का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा के मजरे कटघरवा का है। मृतका के पिता राम जगत यादव निवासी रग्घू पट्टी थाना अहिरौली ने आरोप लगाया कि वह अपनी पुत्री सीमा की शादी सात वर्ष पूर्व राजेश यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे मारते पीटते थे,जिसकी शिकायत पूर्व में अहिरौली थाने वा महिला थाने में की गई थी। पिता ने पति व जेठ सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments