Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाइकिल से घर से निकले युवक का दूसरे दिन गड्ढे में मिला...

साइकिल से घर से निकले युवक का दूसरे दिन गड्ढे में मिला शव


मिल्कीपुर, अयोध्या।  इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलेथू बुजुर्ग गांव से साइकिल लेकर घर से निकले 45 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार यादव पुत्र राम अंजोर यादव का शव साइकिल सहित प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के सामने स्थित गड्ढे में पाए जाने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते प्रमोद कुमार यादव बीते शुक्रवार की शाम साइकिल लेकर कहीं जाने के लिए निकले थे। वह देर रात तक अपने घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। किन्तु कहीं पता नहीं चल सका। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के बगल ही एक चाय की दुकान चलाने वाला जब शनिवार को सुबह अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि गड्ढे में साइकिल सहित एक युवक पड़ा हुआ है। धीरे-धीरे ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौत को लेकर कोई खास पहलू नहीं उजागर हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments