Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाइबर थाना ने त्वरित कार्यवाही कर वापस कराए बीस हजार रुपए

साइबर थाना ने त्वरित कार्यवाही कर वापस कराए बीस हजार रुपए

अंबेडकरनगर। जनपद के साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में 20 हजार की पूरी राशि वापस कराई गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी टांडा के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम रेऊना निवासी शिकायतकर्ता जगदंबा प्रसाद पुत्र रामकुमार सिंह ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से 20 हजार की साइबर ठगी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में साइबर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक और प्लेटफॉर्म के सहयोग से पीड़ित की पूरी राशि उनके खाते में वापस कराई।

इस सफल कार्रवाई पर पीड़ित जगदंबा प्रसाद एवं उनके परिजनों ने साइबर थाना की टीम का आभार जताया और पुलिस की तत्परता की सराहना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments