अयोध्या। रामनगरी में सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। उदया तिथि की मान्यता से चलते श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई इसके बाद दान-पुण्य कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
गोकुल भवन मंदिर के महंत परशुराम दास औऱ जानकी घाट बड़ा स्थान के रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मनजय शरण ने महत्व बताया कि हिंदू जन मानस में रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बड़ा उत्साह है। जिसमे बहन भाई का अटूट बंधन रक्षाबंधन का पर्व कहलाता है।






