Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आग से फसल अवशेष व भूसा जला, फायर कर्मियों ने आग पर...

आग से फसल अवशेष व भूसा जला, फायर कर्मियों ने आग पर पाया काबू

0
4

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के संजलपुर गांव में शनिवार दोपहर गेहूं के डंठल में अचानक आग लग गई। इससे करीब 10 बीघा फसल अवशेष के साथ कई किसानों का खेतों में पड़ा भूसा भी जल कर राख हो गया। हवा के साथ आग की लपटें गांव की ओर बढ़ती दे ग्रामीण सहम गए। गेहूं की कटाई के बाद क्षेत्र के तमाम किसान पशुओं के चारे के लिए मशीन से भूसा बनवाने में जुटे हैं। वहीं कई किसान खेतों में पड़ा भूसा सुरक्षित करने में लगे हैं। शनिवार को दोपहर संजलपुर गांव में खेतों से अचानक आग की लपटें उठने  लगी। यह दृश्य देख आसपास के गांव के ग्रामीण भी परेशान हो गए। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े। कुछ ही क्षणों में आग की लपटे गांव के करीब तक पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सिकंदरपुर के कमर हैदर का दो बीघा , नज्जम का डेढ़ बीघा, राम अजोर का ढाई बीघा, राम उजागिर का तीन बीघा व छेदी का 25 विस्वा फसल अवशेष  एवं कई किसानों का खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया। गनीमत रही की हवा की रफ्तार तेज नहीं थी नहीं तो आग की लपटें गांव में पहुंचती तो बड़ा नुकसान होता। फसल अवशेष जलने से किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आशंका है कि कोई अपने खेतों की पराली जला रहा था जिससे अन्य किसानों के खेतों की पराली भी जल गई। हल्का लेखपाल गौरव उपाध्याय ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here