Saturday, June 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापोल से गिरने के कारण विद्युत संविदाकर्मी की मौत

पोल से गिरने के कारण विद्युत संविदाकर्मी की मौत

अयोध्या। नाका दुर्गापुरी विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत एक संविदा विद्युतकर्मी की शुक्रवार की दोपहर पोल से गिरने के कारण मौत हो गई। संविदाकर्मी 11 केवी फीडर के पोल पर चढ़कर तकनीकी कार्य कर रहा था। नीचे गिरने से उसके सिर में आई चोट मौत का कारण बन गई। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनौरा क्षेत्र के डड़वा गंजा गांव निवासी करीब 48 वर्षीय रामबली नाका दुर्गापुरी विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार को वह दुर्गापुरी फीडर के पोल पर चढ़कर जम्फर बनाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक पोल से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर सहकर्मी इकठ्ठा हो गए। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार कार्य के दौरान संबंधित लाइन का शटडाउन लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments