Sunday, July 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए...

कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम आतंकी घटना में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। जिला तथा महानगर कांग्रेस ने शुक्रवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम में हुई आतंकी घटना में मारे गए निरपराध नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कैंडल मार्च सिविल लाइंस स्थित शहीद स्तंभ से शुरू होकर गांधी पार्क तक निकाला गया। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किया। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने केंद्र सरकार से यह मांग की कि आतंकियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए और घाटी में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने कहा, इस अमानवीय कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके दुख में सहभागी है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस का यह संकल्प है कि देश के हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोपरि है। सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनिल तिवारी, पूर्व पार्षद जनार्दन मिश्रा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, अवधेश तिवारी, अशोक राय, जिओ हैदर, प्रेम प्रकाश पांडे, धीरेन्द नाथ वर्मा, अवधेश तिवारी, विजय श्रीवास्तव, अनिल सोनकर, अशोक कनौजिया, फ्लावर नकवी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments