Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा की संविधान को कमजोर करने की साज़िश कांग्रेस कामयाब नहीं होने...

भाजपा की संविधान को कमजोर करने की साज़िश कांग्रेस कामयाब नहीं होने देगी – अविनाश पाण्डेय

0

बस्ती । भाजपा ने हर कदम पर लोकतंत्र और बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को कमजोर करने की साज़िश की है कांग्रेस उसे कत्तई कामयाब नहीं होने देगी। कांग्रेस महासचिव और उप्र प्रभारी अविनाश पांडे बस्ती में आयोजित उप्र कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करने के लिए संकल्पबद्ध कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी,नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं पर ईडी सीबीआई आईटी के छापे डलवाना भाजपा की अहंकारी दमनकारी शासन सत्ता की घिनौनी राजनीति है। उप्र प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारत सरकार का आवाहन करता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर सरकार के साथ है ,सरकार आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें बयानबाजी नहीं।

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संविधान बचाओ रैली की अध्यक्षता करते हुए दसियों हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज पूर्वांचल की क्रांतिकारी धरती कांग्रेस के बब्बर शेरों ने संविधान बचाने का जो संकल्प लिया है वह भाजपा सरकार की संविधान विरोधी नापाक इरादों को ध्वस्त कर देगा। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरा देश पहलगाम पर देश आंसू बहा रहा था हम सभी अमन-चैन की दुआ मांगते हुए पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे दूसरी ओर डबल इंजन सरकार बिहार में ठिठोलियां कर रही थी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर पूरा देश जवाब मांग रहा है कि पहलगाम में त्रिस्तरीय व्यवस्था कहां थी और किसकी जिम्मेदारी थी.आज पूरा देश भीषण मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है लेकिन सत्तालोभी भाजपा अपनी विभाजनकारी राजनीति में मगन है।

सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि संविधान को कमजोर करने की साज़िश रचने वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता को गुमराह करने के खोखली बयान देती है बहनों बेटियों पर हो रहा अत्याचार और आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है दूसरी ओर प्रयागराज शिक्षा निदेशालय फिर मुंबई के ईडी कार्यालय की भीषण आग ने भाजपा के बेतहाशा भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है उप्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संविधान की सुरक्षा की संकल्प शक्ति भाजपा को परास्त करेगी।

संविधान बचाओ रैली को कांग्रेस सचिव सहप्रभारी उप्र सत्य नारायण पटेल, प्रदीप नरवल, कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया चेयरमैन उप्र कांग्रेस एससी एसटी विंग, विधायक वीरेंद्र चौधरी, उप्र कांग्रेस पूर्व महासचिव संगठन प्रभारी अनिल यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया संविधान बचाओ रैली का संचालन भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव, संयोजक पूर्व उपाध्यक्ष उप्र कांग्रेस ने किया।

उप्र कांग्रेस के सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि संयोजक मंडल के सदस्यों पूर्व विधायक अम्बिका सिंह,राम जियावन, अनूप पांडेय तथा उप्र कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसंत चौधरी, उप्र कांग्रेस के पूर्व महासचिव जयकरण वर्मा, अमरेन्द्र प्रताप मल्ल, अरशद खुर्शीद , पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय, ज्ञानेंद्र कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि उप्र प्रभारी अविनाश पांडे, उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना को गदा भेंटकर सम्मानित करते हुए जोरदार स्वागत किया। गौरतलब है कि बस्ती के अटल प्रेक्षागृह झंडा वाला चौराहा पर आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जबरदस्त व्यूह रचना करते हुए बस्ती, अयोध्या, देवीपाटन और गोरखपुर मंडल के समस्त जिला और शहर अध्यक्षगणों को संयोजक मंडल का सदस्य बनाया और हर जनपद का प्रभारी नियुक्त कर जनपदों में ठहरने को कहा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रेक्षागृह मैदान को खचाखच भर संविधान बचाने की गगनभेदी हुंकार भरी।

उप्र कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा जियाराम वर्मा ने बहुत ही जबरदस्त संविधान बचाओ रैली के लिए उप्र कांग्रेस के क्रांतिकारी लोकप्रिय और यशस्वी अध्यक्ष अजय राय की रणनीति को श्रेय दिया और कहा कि उप्र में कांग्रेस की दमदार वापसी हो रही है।

संविधान बचाओ रैली में लखनऊ से बस्ती के बीच में उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना और सांसद तनुज पुनिया का जगह जगह कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत किया तथा अयोध्या धाम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने नेताओं का स्वागत करते हुए बस्ती रवाना हुए।

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने संविधान रैली में जुटे दसियों हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण मंहगाई, अपराध, अत्याचार, बेरोजगारी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त युवाओं, किसानों, मज़दूरों, बेरोजगारों,बहन बेटियों के हक और न्याय के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version