Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने अयोध्या में संतो व महंतो का लिया आर्शीवाद

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ने अयोध्या में संतो व महंतो का लिया आर्शीवाद

अयोध्या। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का कहना है कि जनता यदि मुझे मेयर चुनती है तो मैं नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास करूंगी, जनता पर कभी टैक्स का बोझ ना पड़ने पाए ऐसी व्यवस्था करूंगी। कांग्रेस से मेयर पद प्रत्याशी प्रमिला राजपूत ने अयोध्या के संतो और महंतो का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ नागा राम लखन दास तथा प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू मौजूद रहे।
इसके पश्चात महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने महापौर की प्रत्याशी प्रमिला राजपूत के साथ वार्ड पार्षदों के समर्थन में अश्वनी पुरम, कबीर नगर तथा लक्ष्मण घाट वार्ड में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा ,शैलेंद्र मणि पांडे, कौशल पांडे, प्रवीण श्रीवास्तव, डीएन वर्मा, अशोक राय, जमील अहमद ,राजकुमार मौर्य ,अनंतराम सिंह ,पंकज जयसवाल , मोहम्मद आरिफ, फ्लावर नकवी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments