Friday, September 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर...

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी स्तर पर बैठकों के साथ संभावित सीटों और उम्मीदवारों को लेकर आंतरिक सर्वे कराया जा रहा है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर यह आकलन किया जा रहा है कि गठबंधन की स्थिति में किन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपना दावा मजबूत कर सकती है।


संगठन सृजन’ से कमेटियों में सामाजिक प्रतिनिधित्व पर जोर


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश महतो ने संगठन और आगामी चुनावों को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिला और प्रदेश स्तर की कमेटियों में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के लिए ‘संगठन सृजन’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कमेटियों के गठन में पिछली बार रह गई कमियों की समीक्षा की जा रही है। संगठन में दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अगड़ा और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के जरिए चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। हालांकि सीटों के बंटवारे और प्रत्याशियों के नाम को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी की ओर से चुनावी तैयारियों और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments