Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कांग्रेस ने यूपी को बताया अपराध प्रदेश

कांग्रेस ने यूपी को बताया अपराध प्रदेश

0

अयोध्या। प्रदेश में बेपटरी हो गई कानून व्यवस्था तथा महिलाओं पर बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के आठ साल के शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यदि यह कहा जाए कि उत्तर प्रदेश अब “अपराध प्रदेश” बन चुका है, तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि एनसीआरबी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों का 15 प्रतिशत हिस्सा केवल उत्तर प्रदेश में होता है। महिलाओं और दलितों पर अपराध की घटनाएं सर्वाधिक हैं। प्रदेश का शायद ही कोई जिला बचा हो जहां प्रतिदिन जघन्य अपराध न हो रहा हो। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश में सामाजिक अपराध फिर से जीवित हो उठे हैं। दलितों की बारातों पर हमले, घोड़ी पर चढ़ने से रोकना और दबंगों द्वारा उन्हें गांवों से खदेड़ना, यह सब भाजपा शासनकाल की देन है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। दुखद स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री अपराधियों को जाति और धर्म देखकर चिन्हित करते हैं।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है और अपराध व अराजकता का राज कायम है। हम मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा ,छबिराज यादव ,राजकुमार पांडे ,रामेंद्र त्रिपाठी, पंकज सिंह, मोहम्मद यासीन तथा धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version