Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर हीट वेव में स्कूल समय को लेकर भ्रम, अलग-अलग आदेशों से शिक्षक-प्रधानाचार्य...

हीट वेव में स्कूल समय को लेकर भ्रम, अलग-अलग आदेशों से शिक्षक-प्रधानाचार्य असमंजस में

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच विद्यालयों के संचालन को लेकर शिक्षकों और प्रधानाचार्यों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जहां एक ओर शिक्षा निदेशक बेसिक उत्तर प्रदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं शैक्षणिक कार्य में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए विद्यालय का समय दोपहर डेढ़ बजे तक निर्धारित किया गया है।

दूसरी ओर पूर्व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा पहले जारी आदेश में कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों का समय सुबह सात बजे से साढ़े 11 बजे तक निर्धारित किया गया था।

इधर मौसम विभाग भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहा है।

इन अलग-अलग आदेशों और सलाहों के कारण विद्यालयों में तैनात प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आखिर किस आदेश का पालन किया जाए। कई विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्पष्ट और एकीकृत निर्देश न होने से विद्यालय संचालन में कठिनाई हो रही है।

शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के समय को लेकर स्पष्ट और एक समान आदेश जारी किया जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version