◆ अनुभव केन्द्र में श्रीराम के जीवन चरित्र का कर सकेंगे अनुभव
◆ 125 टेंट्स की टेण्ट सिटी के साथ अन्य सुविधाओं से सुजज्जित होगा अनुभव केन्द्र
अयोध्या। गुप्तारघाट के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्र में बन रहे श्रीराम चलित मानस अनुभव केन्द्र के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने किया। अनुभव क्रेन्द्र अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा प्राइवेट संस्था के माध्यम से करवाया जा रहा है।



