Friday, October 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबरपुर टोल प्लाजा के पास स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, चार...

अंबरपुर टोल प्लाजा के पास स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, चार की मौत, तीन गंभीर

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार सुबह स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अंबरपुर टोल प्लाजा के पास स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बिहार निवासी सुमित मिश्रा पुत्र चंद्रभूषण मिश्रा, निवासी रघुबन कोट, सुमित आनंद (40) पुत्र योगेश्वर, निवासी दरभंगा तथा रिंकू कुमारी (45), निवासी मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जलालपुर के नगपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना अध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments