Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशनिवार को सीएम योगी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर अधिकारियों...

शनिवार को सीएम योगी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ 4 जनवरी को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व एसएसपी राजकरन नैय्यर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि के प्रांगण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सीएम योगी के हेलीकॉप्टर के उतरने हेतु बनाये गये हेलीपैड, वाहन पार्किंग स्थल सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भौतिक अवलोकन कर तैयारियों में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी तैयारियों को समय अंतर्गत पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments