Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरूवार को सीएम योगी करेंगे रामायण मेले का शुभारंभ

गुरूवार को सीएम योगी करेंगे रामायण मेले का शुभारंभ


अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार को अयोध्या में आएंगे। वे यहां 43 वें रामायण मेले का उद्घाटन रामकथा पार्क में करेंगे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे। सीएम योगी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 11 बजे राम कथा पार्क के हेलीपैड पर पहुंचेगे। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क में पहुंचकर 43वें रामायण मेले का शुभारम्भ किया जायेगा। इसके बाद हनुमानगढ़ी व श्रीरामलला का दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्या एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments