Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम विवाह में शामिल होने के लिए महासचिव व महापौर के नेतृत्व...

राम विवाह में शामिल होने के लिए महासचिव व महापौर के नेतृत्व में दर्जनों राम भक्त जनकपुर रवाना  


अयोध्या। राम विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय तथा महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में एक दल जनकपुर के रवाना हुआ। दर्जन भर पहिया वाहनों से बुधवार की सुबह अयोध्या से निकला तथा शाम तक जनकपुर पहुंच जाएगा। विवाह पंचमी 6 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के 7 दिसम्बर को वापस अयोध्या आएगा। 26 नवम्बर को अयोध्या से जनकपुर के लिए बारात जा चुकी है।

इस दौरान महापौर ने कहा कि जनक पुर जाने वाले दल के सभी सदस्य धन्य है जो उन्हें अपने आराध्य प्रभु सीताराम के शुभ विवाह महोत्सव में बाराती बन के जनकपुर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री राम की जन्मभूमि से विवाह महोत्सव में शामिल होना गौरव की बात है।

जनकपुर रवाना होने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, इंजी रवि तिवारी, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम सहित अन्य दर्जनों राम भक्त शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments