Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्वच्छता ही संक्रामक रोगों का उपचार-सर्वेंद्रवीर

स्वच्छता ही संक्रामक रोगों का उपचार-सर्वेंद्रवीर


अम्बेडकरनगर। स्वच्छता ही संक्रामक रोगों का उपचार और उत्तम स्वास्थ्य की जननी है।यह उद्गार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुलतानपुर के प्रबन्धक सर्वेंद्रवीर विक्रम सिंह ने व्यक्त किए।श्री सिंह विद्यालय में आयोजित रासेयो के विशेष शिविर के तहत बौद्धिक गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

    ज्ञातव्य है कि जिले के ख्यातिप्राप्त विद्यालयों में शुमार उक्त विद्यालय में रासेयो का सप्त दिवसीय विशेष शिविर 28 नवम्बर से 4 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।जिसका आज तीसरा दिन था।

   इस अवसर पर आज बौद्धिकी कार्यक्रम की शुरुआत प्रबन्धक व प्रधानाचार्य द्वारा सरस्वती प्रतिमा के समक्ष पूजन अर्चन से समारोह पूर्वक प्रारम्भ हुआ।इस अवसर पर छात्रा मानसी पांडेय ने सरस्वती वंदना तथा प्रतिमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रमाधिकारी श्यामकेतु सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments