Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाल विवाह मुक्त भारत विषय कार्यशाला का हुआ आयोजन

बाल विवाह मुक्त भारत विषय कार्यशाला का हुआ आयोजन


अयोध्या। बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर एक कार्यशाला शहर के एक होटल में आयोजित की गई। जिसमें सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत बाल विवाह बाल श्रम बाल यौन शोषण मुक्त भारत के लिए प्रसार संस्था एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन यूएस के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा तिवारी डिप्टी लेबर कमिश्नर अयोध्या शामिल हुई।

संस्था लखनऊ के हेड शिशुपाल ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक बाल उत्पीड़न बाल श्रम बाल शोषण बाल विवाह काम नहीं हो रहा है। इसको रोकने के लिए संस्थाओं को गांव-गांव प्रचार प्रसार की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। खासतौर से बाल मजदूरी करने वाले गरीब बच्चों के लिए शिक्षा निश्चित तौर पर अनिवार्य होनी चाहिए। उसके लिए शासन प्रशासन सरकारों को कड़े से कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। यह कार्यशाला जिले स्तर पर आयोजित किया गया है। जिसमें मवई ब्लॉक, रुदौली, अमानीगंज, मसौधा, सोहावल ब्लॉक में ट्रेनिंग प्राप्त किए हुए लोगों ने इस कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 कार्यक्रम को सुनीता सिंह , प्रीतम सिंह अयोध्या धाम ट्रस्ट के संरक्षक, राम बहल जी ,ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका बीके अलका दीदी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में रंगमंच के कलाकार पीके गौर, सचिन सरीन, सुचिता भल्ला, कंचन राठौर, आरती शुक्ला, उमेश चंद्र इंजीनियर अवधेश कुमार शुक्ला, प्रतिमा शुक्ला, माया सिंह, रेखा शर्मा, नीलम सिंह, साधना यादव, मंजू, आशा गौड़, रूबी सिंह, डा. प्रियंका त्रिपाठी, मीना, दीपक वर्मा,दिलीप ऋषभ श्रीवास्तव प्रीति मौर्या विष्णु लाल मौर्य पप्पू सोनकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी गण कार्यक्रम में मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments