Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मुख्य मंत्री ने 1212 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिला न्यास

मुख्य मंत्री ने 1212 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिला न्यास

0

◆ गिनाई सरकार की उपलब्धियां, पाकिस्तान पर जमकर बोला हमला


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे महा सम्पर्क अभियान के अंतर्गत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई पट्टी पर विशाल जनसभा को सम्बोधित कर जनपद के 1212 करोड़ की 2339 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिला न्यास बटन दबाकर किया। विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी विश्वनाथ,विंध्याचल धाम,श्रीकृष्ण जन्म स्थली और केदार मंदिर की दर्शन के संकरे रास्ते को चौड़ीकरण कराने का कार्य कर भक्तों को परेशानियों से छुटकारा दिलाने का कार्य जारी है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुका है।विश्व के देश किसी समस्या पर भारत के तरफ आशा भरी निगाह से देखते हैं। भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकी कैंपों का और आतंकियों का सफाया किया। आज पाकिस्तान एक किलो गेंहू एक किलो आटे के लिए तरस रहा है। वह अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। कहा कि पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है।भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।आजादी का अमृत महोत्सव नए भारत का संकल्प दिलाता है।25 वर्षों में भारत विश्व गुरु बन जायेगा।प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधार कर माफियाराज और गुंडा राज का सफाया किया।प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही है। देश के कृषकों को उन्नतिशील बीज देकर उन्नत कृषि के लिए खेती को सुगम किया।

केंद्रीय कृषि एवम कृषक कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ नौ वर्ष पूरा किया है।कानून का राज उत्तर प्रदेश में नहीं था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाई से कानून का राज स्थापित किया। योगी जी ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल दिया।

जन सभा को प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,सांसद प्रवीण निषाद,राज्य सभा सदस्य बृज लाल,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जन सभा संयोजक कपिल देव वर्मा,लोक सभा प्रवास योजना प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक अवधेश द्विवेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम अनीता कमल संजू देवी,सुभाष राय,राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य मंत्री आवास के लाभार्थियों को चाभी एवम खाद्य सामग्री यशमता, पुष्पा देवी को,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हाई स्कूल और इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाली अंशिका वर्मा और स्मृति दुबे को लैप टॉप और टेबलेट देकर सम्मानित किया।साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से सम्बन्धित  लाभ दिया। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अगुवाई में मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीपैड पर पहुंचने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव,क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र,प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव,भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,सांसद प्रवीण निषाद,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह,लोक सभा प्रवास योजना संयोजक,अवधेश द्विवेदी,लोक सभा प्रवास प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू,जन सभा संयोजक कपिल देव वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम अनीता कमल संजू देवी सुभाष राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक मनोज त्रिवेदी आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version