Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्यार मे मिला धोखा, प्रेमिका की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

प्यार मे मिला धोखा, प्रेमिका की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। प्यार में धोखा खाए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर जीवन मिलन कराए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जैतपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र की एक गांव का है जहां की रहने वाली युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में जहांगीरगंज थाना अंतर्गत तिलकटंडा गांव की कन्हैया पर बीते 7 वर्षों से शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि विपक्षी युवक की ननिहाल उसके ही गांव में है। ननिहाल आते-जाते रहने के दौरान विपक्षी का पीड़िता से संपर्क हुआ। विपक्षी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का आश्वासन दिया। युवक ने बतौर पत्नी पीडित का कई वर्षों तक शारीरिक शोषण किया शादी की बात को लगातार टालने के बाद विपक्षी द्वारा अंततः पीड़िता के दबाव में 4 माह पूर्व रफीगंज स्थित काली माता के मंदिर पर विवाह कर छिपे तौर पर जीवन यापन करने लगे। युवती द्वारा घर ले चलने के लिए दबाव बनाने पर विपक्षी द्वारा उसकी नग्न तस्वीर को अपने जीजा के मोबाइल पर भेज दिया गया।अब जीजा जोगेंदर निषाद द्वारा पीड़िता की नग्न तस्वीर को वायरल कर देने की धमकी देते हुए शादी करने से मना किया जा रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा है की जीजा जोगिंदर निषाद द्वारा पीड़िता की जिंदगी तबाह करने का प्रयास किया जा रहा। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को सौंपी तहरीर में विपक्षी और उसका जीवन मिलन कराने की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध आईपीसी 498ए,493,506, आईटी एक्ट तथा अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments