Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याझाड़-फूक कर जानवर बनाने की देता था धमकी इसलिए कुल्हाड़ी से काट...

झाड़-फूक कर जानवर बनाने की देता था धमकी इसलिए कुल्हाड़ी से काट कर दी हत्या


◆ अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था मृतक साकिब, इसके लिए बनाता था दबाव


कुमारगंज, अयोध्या। शनिवार की भोर में पॉलीथीन में लपेट शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक साकिब झाड़-फूंक का काम करता था। अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था। इसी से नाराज होकर दो युवकों ने कुल्हाड़ी से काट कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक साकिब झाड़-फूंक का काम करता था। और अप्राकृतिक सेक्स का शौकीन था। जिसेलिए वह लगातार हत्यारोपी सलीम व गुलफाम को परेशान करता था। झाड़-फूंक से उन्हें जानवर बना देने की धमकी देता रहता था। तथा आप्रकृतिक सेक्स के लिए दवाब बना कर परेशान करता था। जिसे परेशान होकर दोनों आरोपियों ने साकिब की हत्या कर दी। शव को फेंकने जा रहे थे रास्ते में गिरने के कारण पूरी घटना का खुलासा हो गया। इससे पूर्व भी मृतक की कई बार इन्हीं कारणों से पिटाई भी हो चुकी है। तथा वह आप्रकृतिक सेक्स मामले में जेल भी जा चुका है।

पुलिस ने सलीम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी भदाव कल्याण, अमेठी व मो0 गुलफाम पुत्र मो0 यासीन घटौली, खण्डासा, जनपद अयोध्या को डबल नहर पुलिया ग्राम घटौली के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास हत्या में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष खण्डासा मनोज कुमार ने बताया मृतक साबिक के द्वारा झाड़-फूक कर हत्यारोपियों को जानवर बनने की धमकी दी जाती थी। जिससे परेशान होकर उन्होने साकिब की हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments