Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में भोजन कराकर एवं सीएचसी...

चेयरमैन ओमकार गुप्ता ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में भोजन कराकर एवं सीएचसी पर फल वितरित कर मनाया

0

◆ नगर पंचायत कर्मचारियों को किया वस्त्र वितरित


◆ चेयरमैन को सोशल मीडिया पर भी जन्मदिन की बधाई देने की रही धूम


अंबेडकर नगर। फैशन के चकाचौध में जहां युवा अपना जन्मदिन मनाने के लिए आलिशान पार्टी कर रुपया पानी की तरह बहाते हैं।वही इस चकाचौध से इतर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने अपना जन्मदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ वृद्ध आश्रम में भोजन कराकर, नगर पंचायत कर्मचारी को वस्त्र वितरित कर व अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मनाया। नगर  पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने गुरुवार की सुबह अपने जन्मदिन के अवसर पर हरैया में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर व अकबरपुर में सुप्रसिद्ध शिव बाबा मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद जिला मुख्यालय पर स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर लोगों को भोजन कराया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद  ओमकार गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर नगर पंचायत के 10 कर्मचारियों को वस्त्र भी वितरित किया।इस दौरान उनके साथ युवा मोर्चा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, शिवम् गुप्ता, अभिषेक उपाध्याय, शिवम पटेल, सूरज सोनी ,हिमांशु सोनी, पवन जायसवाल, पवन मद्धेशिया, राहुल पांडे,सूरज प्रतीक उपाध्याय, पूर्व सभासद राम आधार यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।वही नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के जन्मदिन पर क्षेत्र के बुद्धिजीवी, समर्थक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं पत्रकारों ने भी केक काटकर व्यक्तिगत व सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं नगर पंचायत अध्यक्ष को प्रेषित कर जन्मदिन की बधाई दी।


सीएचसी पर समर्थकों ने फल वितरित कर ओमकार गुप्ता के दीर्घायु होने की कामना


भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचकर फल वितरित कर उनके दीर्घायु  होने की कामना की।


नगर पंचायत कार्यालय पर भी अध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया


नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा कार्यालय पर भी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारियों ने कार्यालय में केक काटा और नगर पंचायत अध्यक्ष को के खिलाकर उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकर गुप्ता ने सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए अपने जन्मदिन के अवसर पर 10 कर्मचारियों को अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। दौरान नगर सभासद निरंजन, मायाराम, विनोद कुमार,राम जी, प्रदीप कुमार, अमन गुप्ता, सुभाष निषाद, लालमन, मोहम्मद शरीफ, मोनू निषाद, सूरज लाल, सुनीता ज्योति गुप्ता,नगर पंचायत कार्यालय के बाबू अभिषेक यादव,राकेश प्रजापति सहित मौजूद सभी कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता को केक खिलाकर अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


जेआरपीसी कार्यालय पर भी मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन


बसखारी में स्थित जेआरपीसी कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता का जन्मदिन जेआरपीसी के अध्यक्ष सिफत हुसैन के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सिफत हुसैन के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता को भी कार्यालय पर आमंत्रित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version