Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआगामी त्योहारों के मद्देनज़र केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की...

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र केंद्रीय शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील


अयोध्या। रमजान, ईद, होली, रामनवमी और नवरात्र जैसे आगामी पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की। पुलिस लाइन स्थित आरटीसी सभागार में आयोजित इस बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अयोध्या की गंगा-जमुनी तहज़ीब को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए सभी त्योहारों को भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्या की पहचान आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता से है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में मौजूद लोगों से फीडबैक लिया गया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी और एसएसपी ने आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें और कानून को अपने हाथ में न लें।

प्रशासन की ओर से सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments