Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, चार...

अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सड़क पर जन्मदिन मनाना पड़ा महंगा, चार युवक गिरफ्तार

0

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास बीच सड़क पर जन्मदिन मनाकर यातायात बाधित करने के मामले में कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार एक जनवरी को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार इम्तियाज अहमद अपने साथियों जीशान, मोहम्मद आरजू एवं तारिख के साथ अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक मार्ग पर गलत तरीके से जन्मदिन मना रहा था, जिससे आम राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
पुलिस ने चारों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय, कस्बा चौकी प्रभारी म0उ0नि0 नेहा सिद्धार्थ,
हेड कांस्टेबल महेन्द्र सोनी, कांस्टेबल विनोद मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version