Wednesday, June 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षा विभाग से जुड़े व्यक्ति के घर सीबीआई की दबिश, कई घंटे...

शिक्षा विभाग से जुड़े व्यक्ति के घर सीबीआई की दबिश, कई घंटे चली जांच-पड़ताल


अयोध्या। शिक्षा विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली चौकी पवन मालवीय के आवास पर छापेमारी की। पवन के भाई मनोज मालवीय शिक्षा विभाग अमेठी में कार्यरत बताए जा रहे है। सुबह करीब छह बजे पहुंची टीम ने कई घंटे तक आवास पर रहकर दस्तावेजों की पड़ताल की और संबंधित व्यक्ति से गहन पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस केवल सुरक्षा व्यवस्था संभालती रही, जबकि पूरी जांच सीबीआई अधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम पूर्व निर्धारित योजना के तहत सर्च वारंट लेकर अयोध्या पहुंची थी। अधिकारियों ने आवास के भीतर मौजूद अभिलेखों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की तथा मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। हालांकि जांच किस मामले में की जा रही है और टीम को क्या महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं, इस संबंध में अधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की।

सीबीआई की कार्रवाई के दौरान आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। स्थानीय पुलिस बल केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहा, जबकि जांच से जुड़े सभी निर्णय और कार्रवाई सीबीआई अधिकारियों ने ही की।

सुबह-सुबह केंद्रीय एजेंसी की मौजूदगी से देवकाली क्षेत्र में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके के आसपास एकत्र हो गए और कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा गया और अधिकारियों ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी।

सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर शिक्षा विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के एक प्रकरण की जांच के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई विशेष न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद टीम ने यह कार्रवाई की। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments