Friday, November 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


◆ घर में रखे 20 हजार रुपये भी ले जाने की शिकायत


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षित पुत्र हरिराम निवासी फत्तेपुर मानिकपुर के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी 11 नवंबर की रात करीब एक बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि गांव का ही हर्षित फोन के जरिए किशोरी के संपर्क में आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी घर में रखे 20 हजार रुपये भी साथ ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। कटका थानाध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments