Friday, September 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज


जैतपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, किशोरी अंबरपुर बाजार में कोचिंग पढ़ने जाती थी। आरोप है कि 16 सितंबर को बेलउक गांव निवासी संदीप पुत्र रणजीत उसे अंबरपुर बाजार से बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। बताया गया कि आरोपित का ननिहाल किशोरी के गांव के पास ही है।

किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मां ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपित की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments