Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर10 वर्षीय बच्चे की पिटाई के मामले में मुकदमा पंजीकृत

10 वर्षीय बच्चे की पिटाई के मामले में मुकदमा पंजीकृत


बसखारी अंबेडकर नगर।10 वर्षीय अबोध बच्चे को मार पीटकर घायल करने के मामले में बसखारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच  में जुट गई है। मामला इसी 20 सितंबर का बसखारी थाना क्षेत्र के दरगाह रसूलपुर का बताया जा रहा है। जहां पर  इदरीश पुत्र बबलू निवासी मोहिद्दीनपुर मीया सराय अमरेज इलाहाबाद अपनी पत्नी व 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शरीफ के साथ दरगाह में जियारत के लिए रहता था। बीते दिनों वह अपने पुत्र शरीफ को अमन गुप्ता के किराने की दुकान पर छोड़कर घर चला गया था। आरोप है कि 20 सितंबर को  अरमान पुत्र जावेद व उसका भाई महबूब निवासी दरगाह किराने की दुकान पर आये और अरमान को कहीं जाने के लिए कहने लगे जिस पर शरीफ ने मना किया तो अरमान ने गाली गलौज देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी और गहरे नाली में धकेल दिया। सूचना पाकर  पीड़ित दरगाह पहुंचा और शरीफ को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में दिखाया तो उसके पुत्र के शरीर में हड्डी टूटी होने की बात डॉक्टर ने बताई। मामले में पीड़ित ने बसखारी थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।जिस पर बसखारी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments