Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार करने के प्रयास के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

दुराचार करने के प्रयास के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर अंबेडकर नगर। शौच के लिए बाहर गई महिला को विपक्षी ने गंदी नियत से जबरदस्ती दुराचार करने के लिए जमीन पर पटक दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 18 नवंबर की तड़के शौच हेतु बाहर गई थी, तभी विपक्षी विपिन पहले से ही घात लगाकर बैठा था और मुझे पकड़ कर जबरदस्ती अश्लीलता करने लगा और जमीन पर पटक दिया, मेरे सारे कपड़े बदन से हटा दिए बलात्कार करने की नीयत से जबरदस्ती करने लगा और शोर मचाने पर विपक्षी विपिन ने कहा कि शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिससे पीडिता काफी हैरान और परेशान है और विपक्षी द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग थी जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 506, 354 ख के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments