Sunday, November 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि खेत के पास गांव के विशाल पुत्र इंद्रजीत और निर्मल पुत्र भोला ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ की नीयत से हाथ पकड़ लिया। महिला के विरोध करने पर दोनों ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान महिला के दाहिने हाथ में चोट भी आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments