Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी के...

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज


बसखारी अंबेडकर नगर। बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने के मामले में बसखारी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर किशोरी की सकुशल  बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। घटना बीते 12 अक्टूबर बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक नगर का बताया जा रहा है। जहां पर पीड़ित ने रसला बाजार घनघटा जिला संत कबीर नगर निवासी गुड्डू पुत्र गया के ऊपर अपनी चचेरी बहन को बहला फुसलाकर  कर भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए बसखारी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की प्रार्थना पत्र पर बसखारी पुलिस के द्वारा मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के साथ किशोरी की कुशलतापूर्वक बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये गये है । इस प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments