Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जानें के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों की विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है पीड़ित माँ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 18 अप्रैल को मेरी नाबालिक पुत्री खजूरी बाजार में कपड़ा खरीदने के लिए गई थी जिसे शिवम निवासी भिस्वा चितौना थाना मालीपुर बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया । नाबालिक पुत्री को शिवम के साथ भगाने में अमन निवासी कालेपुर महुवल थाना मालीपुर एवं अभिषेक निवासी भिस्वा चितौना थाना मालीपुर जो कि शिवम के दोस्त हैं इन लोगों ने भगाने में सहयोग किया यह लोग मेरी पुत्री को रेलवे स्टेशन पर भी छोड़ने गए थे, काफी खोजबीन के बाद मेरी पुत्री का कहीं सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने बुधवार शाम को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments