Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी का अपहरण कर दुराचार किए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी का अपहरण कर दुराचार किए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज


अंबेडकर नगर। शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण करने वाले गैर समुदाय के एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने एससी एसटी पास्को अपहरण आदि की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण मालीपुर थाना के एक गांव का है। उक्त गाँव निवासिनी किशोरी को एक मुस्लिम युवक द्वारा शादी का झांसा देकर गुरुवार की रात को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया।रात में जब किशोरी के परिजन जगे लेकिन पुत्री को बिस्तर पर न  देख  होश उड़ गए। रात में ही परिजनों ने थाना पहुंच पुलिस को सूचना दिया। सक्रिय पुलिस परिजनों को साथ लेकर मालीपुर, जाफरगंज रेलवे स्टेशन के साथ अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू किया परन्तु  कुछ पता नहीं चला। किशोरी को पुलिस ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन से उस समय हिरासत में लिया जब वह किसी ट्रेन से अन्यत्र भागने की फिराक में थी। पुलिस दोनो को थाना लाई और किशोरी के पिता की तहरीर पर इस्माइलपुर गंज निवासी युवक नौशाद पुत्र लाल मोहम्मद के विरुद्ध एस सी एस टी पास्को अपहरण आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी का बयान और परीक्षण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments