Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघर में घुस कर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में...

घर में घुस कर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। घर में घुसकर सामान को फेंकने, महिला को बदनीयती से घसीटने, मारपीट करने व जान से मारने की नियत से हमला करने के मामलों में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरहा गांव का है। गांव निवासिनी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पांच मार्च को शाम लगभग छः बजे विपक्षीगण राम सकल, विपिन व प्रीति जो गांव की ही है मेरे घर में घुस आए और घर में रखे सामान को इधर-उधर फेकने लगे राम सकल बदनियति से मेरा बाल खींचकर घसीटने लगे और हल्ला गुहार पर मेरा लड़का आकाश उर्फ प्रियांशु जब बीच बचाव के लिए आया तो विपक्षियों ने मेरे लड़के को गाली गुप्ता देते हुए मारने लगे सभी विपक्षी रामशकल के लोगों ने पंच से लड़के के ऊपर जान से मारने की नीयत से मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।हल्ला गोहार पर आसपास के आते लोगों को देखकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments