Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम में शामिल विभिन्न घटकों का किया गया...

एयरपोर्ट पर इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम में शामिल विभिन्न घटकों का किया गया कैलिब्रेशन

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट द्वारा परिचालन से पूर्व इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम में शामिल विभिन्न घटकों लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डी.एम.ई. आदि का कैलिब्रेशन किया गया। कैलिब्रेशन के दौरान जिलाधिकारी नितीश कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण राजीव कुलश्रेष्ठ, एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना हेतु कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन के सापेक्ष 97 प्रतिशत भूमि अर्जन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष भूमि अर्जन का कार्य 15 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट का संपूर्ण कार्य तीन फेजों में किया जाना है फेज वन के रनवे (लंबाई 2260 मीटर) का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, चार एयर क्राफ्ट के पार्किंग हेतु एप्रन का कार्य पूर्ण है। विमानों के नाइट लैंडिंग की सुविधा हेतु कैट-वन व रेसा का कार्य भी पूर्ण हो चुका है तथा टर्मिनल बिल्डिंग का 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण है जिसे आगामी सितंबर माह तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण द्वारा आज आइ.एल.एस. सिस्टम का कैलिब्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है। एयरपोर्ट परिचालन के सभी मानको को पूरा करते हुए इसी कैलेंडर वर्ष में एयरपोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments