Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलगातार शवों के मिलने का सिलसिला जारी, मंगलवार को भी मिला एक...

लगातार शवों के मिलने का सिलसिला जारी, मंगलवार को भी मिला एक युवक का शव

बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी बाजार में स्थित हॉस्पिटल के सामने एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाये जाने से सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी । हालांकि युवक अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है।जो लोगो को कई दिनों से बसखारी बाजार के इर्दगिर्द घूमता हुआ नजर आया था।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बसखारी सीएचसी के सामने पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस व अस्पताल कर्मियों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बसखारी थाना क्षेत्र में लगातार मिल रहे शवों को कई तरह की चर्चाओं का भी बाजार गर्म है।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष जेपी सिंह यादव ने बताया कि शव को मर्चरी हाऊस भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments