Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मनरेगा का नाम बदलकर मोदी सरकार ने प्रभु श्रीराम जी तथा राष्ट्रपिता...

मनरेगा का नाम बदलकर मोदी सरकार ने प्रभु श्रीराम जी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया – अमित जायसवाल

0

अम्बेडकर नगर। गांव स्तर पर ही देश को मजबूत अर्थव्यवस्था देने वाली ,हर हाथ को शक्ति और तरक्की देने वाली थी मनरेगा बचाओ संग्राम के कोआर्डिनेटर अमित जायसवाल कलेक्ट्रेट पर जनपद के कांग्रेसजनों और मनरेगा मजदूरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा का नाम बदलकर मोदी सरकार ने जी राम जी लागू कर भगवान श्रीराम जी तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का घोर अपमान किया है। कांग्रेस इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे को लेकर गांव गांव घर घर जायेगी और भाजपा की देश के गरीबों किसानों, मजदूरों को कमजोर करने की साज़िश तथा ठेकेदारों पूंजीपतियों को मजबूत करने की मिलीभगत आमजनता तथा मनरेगा मजदूरों को बतायेगी।
उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई तबसे गांव स्तर पर गरीबों को काम और आर्थिक तरक्की देकर पलायन रोकने वाली मनरेगा भाजपा द्वारा जिले से लेकर दिल्ली तक की बंदरबांट का शिकार हो गयी।
उप्र कांग्रेस पीसीसी सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी के आवाहन पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मनरेगा बचाओ संग्राम के कोआर्डिनेटर उप्र कांग्रेस के पूर्व सचिव अमित जायसवाल,पूर्व प्रत्याशी अकबर पुर विधानसभा की अगुवाई कलेक्ट्रेट के निकट कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया और उपवास रखा कार्यक्रम का संचालन उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी ने किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि भाजपा देश के महापुरुषों अपमान हमेशा करती आई है और मनरेगा का नाम बदलकर बापू का ही नहीं पूरे राष्ट्र का अपमान किया।
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि मनरेगा का नाम वापस बदलने तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन गांव स्तर तक जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन को उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी,जिला कांग्रेस महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव जियाउद्दीन अंसारी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत यादव और आदित्य नारायण तिवारी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
वाराणसी में विशाल धरना प्रदर्शन के मद्देनजर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य श्री गुलाम रसूल छोटू जी,जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री अवधेश कुमार मिश्रा जी बबलू सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है, सभी वक्ताओं ने सम्यक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाऊस अरेस्ट करने तथा मनरेगा का नाम और मूल स्वरूप बदले जाने की घोर निन्दा करते हुए भाजपा और मोदी सरकार की तानाशाही की घोर निन्दा करते हुए जनता जनार्दन, मनरेगा मजदूरों के प्रति अक्षम्य अपराध बताया*
*कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप्र किसान कांग्रेस सचिव संजय यादव, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कादिर पठान,रीतेश त्रिपाठी,धीरज यादव ,शहदौन अली , महबूब आलम, शैलेन्द्र यादव, सोहन गुप्ता , मनरेगा मजदूर और महिला में मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version