Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजानवरों को लेकर हुऐ विवाद में दबंगो ने महिला को पीटा मुकदमा...

जानवरों को लेकर हुऐ विवाद में दबंगो ने महिला को पीटा मुकदमा दर्ज

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर इस्माइलपुर गांव में जानवर को लेकर हुए विवाद में एक महिला को चार लोगों ने पिटाई कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।  कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर इस्माइलपुर गांव में छुट्टा जानवर को लेकर जगपति देवी और जुगरा देवी  में जानवर खेत में जाने को लेकर विवाद हो गया इसके बाद वहां पर संतोष, सर्वेश, सुरेंद्र पहुंच गए और जग पत्ती की पिटाई कर दिया। पीड़िता ने जलालपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया जिस पर पुलिस ने जुगरा देवी संतोष सर्वेश, सुरेंद्र के खिलाफ मारपीट के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments