Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, चक मार्ग पर कब्जा कर उठवा ली...

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, चक मार्ग पर कब्जा कर उठवा ली थी दीवार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। कडी मशक्कत के बाद तहसीलदार की मौजूदगी मे अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। मामला कस्बे के विकास नगर कालोनी के समीप चकमार्ग पर अवैध तरीके से चबूतरा  व दीवाल खड़ा कर अतिक्रमण कर लिया गया था। मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में नगरपालिका व राजस्व की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त करा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। नगर के जाफराबाद निवासी शाहिद ने चबूतरा व दीवाल खड़ी कर के चकमार्ग पर कब्जा कर लिया था।

इस मामलें में लेखपाल धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर शाहिद के विरुद्ध पूर्व में धारा 447 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। जिस कड़ी में मंगलवार को तहसीलदार संतोष कुमार,ईओ यदुनाथ ने भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया। इससे पूर्व भी अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे थे परन्तु किसी का फोन आते ही जेसीबी लेकर बैरंग वापस होना पडा़ था जिससे इन सभी की काफी किरकिरी हो रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments