Thursday, July 30, 2026
HomeUncategorizedबसपा ने अपने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सच्चिदानंद को पार्टी से...

बसपा ने अपने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सच्चिदानंद को पार्टी से निकाला


◆ अनुशासन हीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप


अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय सचिन को पार्टी से निकाल दिया है। अनुशासनहीनता, तथा विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लोकसभा क्षेत्र फैजाबाद के प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय को पार्टी से निकाल दिया गया है। उन पर अनुशासनहीनता तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की रिर्पोट के आधार पर उनका निष्कासन किया गया है। पार्टी द्वारा इनके गतिविधियों के बारे में कई बार चेतावनी दी गई थी लेकिन इनकी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नही आया। नामांकन के बाद से इनकी गतिविधियां संग्दिध हो गई थी। गांव-गांव व डोर टू डोर प्रचार बंद करा दिया था। पार्टी कार्यकर्ताओं से सामंजस्य नही बनाते थे। लगातार वाद-विवाद करते थे।  विरोधी पार्टी के साथ मिल जाने की रिर्पोट मिली। जिस कारण इन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर इन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments