Wednesday, September 16, 2026
HomeUncategorizedभाई ने ससुराल वालों पर लगाया बहन की हत्या का आरोप

भाई ने ससुराल वालों पर लगाया बहन की हत्या का आरोप


जलालपुर अम्बेडकर नगर। भाई ने बहन के ससुराली जनो पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने तथा विषाक्त पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारने की तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग किया है।

बताते चले कि मृतका के भाई निरंजन गौड़ निवासी रतना थाना कटका ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की मेरी बहन लीलावती 48 वर्ष का विवाह कई वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र के डीह भियांव (कोइरीपूरा) गाँव निवासी पल्टू के साथ हुई थी जिनके पांच बच्चे हैं। जिसके साथ विपक्षी पल्टू,सोहन व सोहन की पत्नी सोनम दुर्व्यवहार करते थे। जिसको 25 मार्च रात 8 बजे  गालीगलौज देते हुए मारे पीटे जिसके कारण गंभीर चोट आयी इसके बाद विषाक्त पदार्थ खिला दिये जिससे अचेत हो गयी। इस मामले की जानकारी फोन द्वारा दी गयी। सूचना पर कुछ लोगों के साथ पहुचा जिसको इलाज हेतु प्राइवेट वाहन से निजी अस्पताल बसखारी ले गया जहा से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान होश मे आने के बाद आप बीती बतायी। लेकिन यहाँ से भी इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए भेज दिया गया जहा इलाज के दौरान बहन लीलावती ने रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। भाई ने इन सभी के विरुद्ध कटका थाने को तहरीर सौप कर कार्यवाही की मांग किया है। इस सम्बन्ध मे जब कटका थानाध्यक्ष को फोन मिलाया गया तो फोन रिसीव नही किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments