Wednesday, July 29, 2026
HomeNewsलापरवाही - बिना प्रक्रिया छात्रों को दी जाने वाली किताबे जलाई ,...

लापरवाही – बिना प्रक्रिया छात्रों को दी जाने वाली किताबे जलाई , प्रधानाध्यापिका निलंबित


अयोध्या। बेसिक शिक्षा विभाग पर छात्रों को दी जाने वाली किताबें के वितरण को लेकर जिम्मेदारों पर लगातार आरोप लगते हैं। शिक्षा सामाग्रियों के रखरखाव में लापरवाही की तस्वीरें भी आती रहती है। ताजा मामला कम्पोजिट विद्यालय अंगूरीबाग में बिना किया प्रक्रिया को पूरा किए किताबों को जलाने का मामला सामने आया है। जब कि किताबों पर राष्ट्रगान प्रकाशित है। यदि किताबें अनुउपयोगी भी है तब कि उसे नष्ट करने की प्रक्रिया है। मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए है।



बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। अंगूरीबाग में किताबें स्टोर करके वहां से ब्लाक लेवल पर भेजी जाती है। अगर वहां पर किताबें जलाई जा रही है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। फोटो में किताबें 2007-08 की लग रही है। घटना की जांच के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी व डीसी कम्यूनिटी को भेजा गया है। रिर्पोट के अनुसार घटना में यदि किसी प्रकार की शिथिला पर कार्यवाही की जाएगी। मामले में कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानध्यापिका को निलंबित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments