Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या शादी में आए युवक का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव,...

शादी में आए युवक का जंगल में फंदे से लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

0

अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर ग्राम पंचायत के मजरे गोठिया दुबे का पूरा में रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक रोहित चौहान पुत्र बालकराम निवासी सराय मुगल थाना कोतवाली रुदौली अपनी पत्नी के रिश्तेदारी में गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी किशन चौहान की शादी 5 मई को थी, जिसमें रोहित अपनी पत्नी के साथ आया था। शादी के बाद भी वह गांव में रुका हुआ था और पास के उसरा चौराहे पर एक दुकान पर मजदूरी भी कर रहा था।

रविवार सुबह ग्रामीण शौच के लिए जंगल की ओर गए, जहां पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे युवक का शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।

ग्रामीणों ने बताया कि रोहित शराब पीने का आदी था तथा इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version