Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सरयू में डूबे बस्ती के तीन युवकों में से एक का शव...

सरयू में डूबे बस्ती के तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

0
ayodhya samachar

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी में डूबे बस्ती जनपद के तीन युवकों में से एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय राज गुप्ता के रूप में हुई है। उसका शव अयोध्या से करीब एक किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दो अन्य युवकों की तलाश अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि बस्ती जनपद के पांच दोस्त 7 मई को जन्मदिन मनाने और दर्शन-पूजन के उद्देश्य से अयोध्या आए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे सभी सरयू स्नान के लिए घाट पहुंचे। स्नान के दौरान अभिषेक कुमार सोनी (19), अमित (20) और राज गुप्ता (19) घाट से काफी दूर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों नदी में लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। लगातार चलाए जा रहे संयुक्त सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को राज गुप्ता का शव बरामद हुआ। बाकी दो युवकों की तलाश के लिए नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version