Thursday, September 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक...

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा को लेकर भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुश यादव ने अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी।

अंकुश यादव ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) तक और फिर वडनगर से वाराणसी तक आयोजित की जा रही है। यात्रा में कुल 250 बाइकें शामिल होंगी, जिन्हें 25-25 बाइक की 10 टोलियों में विभाजित किया गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाली इन टोलियों में से दो यात्राएं अयोध्या पहुंचेंगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करना है। यात्रा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, गांवों में चौपाल और विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण जैसे जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। गुजरात के वडनगर से आए प्रवासी कार्यकर्ता भी यात्रा और स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अयोध्या पहुंचने पर पहली यात्रा का रुदौली बॉर्डर पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद चंदौरा, अछोरा और रामपुर भगन में स्वागत कार्यक्रम होंगे, जहां से यात्रा अंबेडकरनगर के लिए रवाना होगी। दूसरी यात्रा 4 तारीख को रुदौली बॉर्डर से अयोध्या में प्रवेश करेगी। इसका रात्रि विश्राम जगनपुर में होगा। अगले दिन सुबह यात्रा सराय राशी में स्वागत के बाद अंबेडकरनगर के लिए रवाना होगी।

प्रेस वार्ता में भाजयुमो महामंत्री आकाश सिंह, कार्यालय प्रभारी आयुष पांडे, महानगर कार्यकारिणी सदस्य यश पाठक, पूरा मंडल अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, ज्वाला सोनी, अभिलाष पांडे, विकास गुप्ता, दीपक चौधरी समेत जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments