◆ संत-महंत, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता होंगे यात्रा में शामिल
अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय एकता यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा बिल्हर घाट से प्रारंभ होकर कर्मा चौराहे तक पहुंचेगी, जहां जनसभा का आयोजन होगा। इस जनसभा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेशपाठक संबोधित करेंगे।
मीडिया प्रभारी दिवाकरसिंह ने बताया कि यात्रा की शुरुआत बिल्हर घाट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से होगी, जहां कार्यकर्ता एकत्र होंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सरदारपटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। यात्रा को प्रदेश महामंत्री संजयराय दिन में 11 बजे रवाना करेंगे। यात्रा संत-महंत, विधानसभा के सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ेगी।
यात्रा के दौरान स्वागत के लिए चार बड़े पड़ाव निर्धारित किए गए हैं। पहला पड़ाव पीबीएसइंटरकॉलेजदुर्गापुर में होगा, जहां पूर्व सांसद लल्लू सिंह की अगुवाई में रामप्रीतवर्मा, कपिलदेववर्मा, महानगरमहिलामोर्चाएवंदेवकालीमंडलकेकार्यकर्ता स्वागत करेंगे। दूसरा पड़ाव गंगौलीचौराहा होगा, जहां महापौर गिरीशपतित्रिपाठी, राजेशपाठक, रमेशवर्मा, रमेशपाण्डेय एवं करियप्पा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। तीसरा पड़ाव पुरखेपुररामलीलामैदान में होगा, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष रोलीसिंह और आलोकसिंहरोहित के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान गन्ना समिति के उपसभापति सियाराम वर्मा, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यात्रा का चौथा व अंतिम स्वागत पड़ाव पुस्पराज डिफेंसएकेडमी में होगा, जहां पूर्व महापौर ऋषिकेशउपाध्याय की अगुवाई में दिनेश मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता यात्रा का अभिनंदन करेंगे। इसके बाद यात्रा कर्माचौराहा स्थित निर्भयसिंहऔद्योगिकइंटरकॉलेज पहुंचेगी, जहां एक बजे से जनसभा आयोजित होगी।
जनसभा की तैयारियों को लेकर महानगर अध्यक्ष कमलेशश्रीवास्तव, विधायक वेदप्रकाशगुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्रसिंह, शैलेन्द्रकोरी, देवतापटेल, अमल गुप्ता,हरभजनगौड़ सहित अन्य पदाधिकारी दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।