अयोध्या। सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजा सिंह व उसके सहयोगियों पर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। राजा सिंह पर जमीन में निवेश के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी, रूपये वापस मांगने पर मारपीट तथा लूट-पाट जैसे कई केस जिले के कई थानों में दर्ज है। गिरोह जमीन खरीदने-बेचने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता और उसके बाद उनसे जबरन धन उगाही करता था। गिरोह के सदस्यों में अनूप सिंह, राजा सिंह उर्फ दुष्यंत सिंह, गौरव सिंह, शिवम सिंह उर्फ वीरू सिंह, नीतू सिंह, विवेक प्रताप सिंह, अमरेश गोस्वामी, अंजनी सिंह, अंकुर सिंह उर्फ रणविजय सिंह सहित कुल 15 लोग शामिल पाए गए हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।