जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बुधवार को सेवा की कहानी के तहत भाजपा कार्यकर्ता लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं। फरीदपुर मोहल्ले में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और विकाश निषाद ने लाभार्थियों से संवाद किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित निर्मला, सरिता, मीना, तारा और विक्रम ने योजनाओं से संतुष्टि जताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अन्य बूथों पर नगर उपाध्यक्ष जितेन्द्र शिल्पी, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर और बब्लू त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में चलाया जा रहा है।