Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में सुना प्रधानमंत्री मोदी का 125 वां ‘मन...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में सुना प्रधानमंत्री मोदी का 125 वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम


अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 125वें मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रविवार को जिलेभर के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सुना। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में तथा जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने अकबरपुर नगर मंडल के बूथ संख्या 103, डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, शक्तिकेंद्र संयोजक सतीश गुप्ता और बूथ अध्यक्ष अखिलेश गौड़ के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से त्योहारों का आनंद और बढ़ जाता है। उन्होंने देश में बढ़ती फुटबॉल की लोकप्रियता, किसानों की जिंदगी बदलने में सौर ऊर्जा की भूमिका और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में चल रहे प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही हाल ही में पहाड़ी क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदाओं पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि राहत और बचाव कार्यों में एसडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद की कुल 1406 बूथों पर 13,665 लोगों ने मन की बात कार्यक्रम सुना।

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, रामप्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, संजू देवी, जय राम विमल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राणा रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेशचंद्र गुप्ता, सुमन पांडेय, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पांडेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान और दीपक तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments